फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद नशे के खिलाफ चलाएगा अभियान

Thu, 06 Oct 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
ukd - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल का युवा सम्मेलन पीली कोठी क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुआ। इसमें कई राजनैतिक प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें मुख्य रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर चिंता व्यक्त की गई। तय हुआ कि उक्रांद इसको लेकर प्रदेश में जन जागरण अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन


सम्मेलन में युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने छह प्रस्तावों को रखा। इसमें समूह ग और समूह घ के पदों पर उत्तराखंड के लोगों को ही भर्ती करने। इसके लिए मूल निवास अनिवार्य करने की बात कही गई।

इसके अलावा महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के नाम पर अराजकता को रोका जाए और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को सख्ती से लागू किया जाए। जमरानी बांध बनाये जाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, संरक्षक काशी सिंह ऐरी, जगदीश बुधानी, डीबी चंद, विजया ध्यानी, सुरेश डालाकोटी, संतोष कबड़वाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची हुई है। युवाओं को वादों के नाम छला जा रहा है। सीएम घोषणा कर केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्र्रेस और भाजपा भले अलग-अलग हों, लेकिन दोनों ने युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया है।

युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। इस दौरान जय सिंह राना, सीपी जोशी, राजेंद्र गौरोला, राजेश्वरी रावत, कलय सिंह बिष्ट, आशीष सकलानी, प्रदीप बहुगुणा ने भी विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें