फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पांच साल में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं करा पाया CAU, सिर्फ...देहरादून तक सिमट गया टूर्नामेंट

Wed, 17 Jan 2024 04:43 PM IST
हीरा मेहरा अंशुल डांगी, संवाद

सार

उत्तराखंड को बीसीसीआई से 13 अगस्त 2019 को पूर्ण सदस्य के रूप में मान्यता मिली थी। इसके बाद पहाड़ पर क्रिकेट के विकास को लेकर तमाम दावे किए गए, लेकिन फिर भी पहाड़ी जिलों में क्रिकेट का विकास नहीं हो सका। 
विज्ञापन
women cricket tournament - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ में महिलाओं ने क्रिकेट के मैदान में इस तरह से चौके-छक्के लगाए कि प्रदेश में क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाल रहा सीएयू भी खुद हिटविकेट हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में महिला क्रिकेट की सफलता देख अब सीएयू ने भी इन आयोजन स्थलों पर अपनी टीम भेजने की बात कही है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड को बीसीसीआई से 13 अगस्त 2019 को पूर्ण सदस्य के रूप में मान्यता मिली थी। इसके बाद पहाड़ पर क्रिकेट के विकास को लेकर तमाम दावे किए गए, लेकिन फिर भी पहाड़ी जिलों में क्रिकेट का विकास नहीं हो सका। 
दरअसल, पौड़ी जिले के बीरोखाल ब्लॉक के फरसाली में कुंजेश्वर महादेव समिति ने इस साल पुरुष टीम नहीं होन के कारण पहली बार महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। 7 जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के लिए 45 टीमों ने दावेदारी की थी, लेकिन 32 को ही प्रतिभाग करने का मौका मिल सका। सोशल मीडिया पर भी महिला क्रिकेट के वीडियो जमकर वायरल हुए। 
विज्ञापन


इसके बाद 14 जनवरी से पौड़ी जिले में सिलोली गांव में एक और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। इन टूर्नामेंटो में 14 से 50 साल की महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। पहाड़ में लगातार महिला क्रिकेट टूर्नामेंटों के आयोजन से सीएयू और उससे जुड़े जिला एसोसिएशन पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इसके बाद अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने अपना कदम उठाया है। 

जानकारी के अनुसार जिन जगहों पर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहे हैं, उन जगहों पर सीएयू अपनी टीम भेजकर वहां आयोजन और इनमें खेल रहे युवा खिलाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। टीम का पूरा फोकस वहां खेल रहीं युवा खिलाड़ियों पर रहेगा, ताकि उनको बेहतर मौका देने का प्रयास किया जा सके। 

ये पढ़ें- Rudrapur: विधायक निधि खर्च करने में बहुगुणा आगे, यशपाल पीछे...कैबिनेट मंत्री ने 3.98 करोड़ किए खर्च


पहाड़ में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की जानकारी मिली है। इसमें बड़े उम्र की महिलाएं भी खेल रही हैं। यह एक अच्छा प्रयास है। जिस जिले में यह आयोजन हो रहा है, वहां की एसोसिएशन के सचिव के नेतृत्व में एक टीम बनाकर इन आयोजन स्थलों में भेजी जाएगी। टीम वहां खेल रहे युवा खिलाड़ियों को चिह्नित करेगी। -महिम वर्मा, सचिव सीएयू
विज्ञापन


कॉलेज क्रिकेट भी नजर अंदाज
प्रदेश में कॉलेज स्तर पर महिला क्रिकेट प्रतियोगिताएं होती है, जिसके बाद यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम बनती हैं। मगर कॉलेज स्तर पर होने वाले क्रिकेट मैच भी फिलहाल नजर अंदाज किए हुए हैं। इस कारण कॉलेज स्तर से क्रिकेटर नहीं मिल पाते हैं। जबकि भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी एकता बिष्ट भी कुमाऊं विश्वविद्यालय से यूनिवर्सिटी स्तर की प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें