फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच बवाल मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सोमवार की रात हुए बवाल मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉक्टर की शिकायत पर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा और महिला डॉक्टर से बदसलूकी की रिपोर्ट लिखी गई है। इधर तीमारदार की शिकायत पर अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

धान मिल डहरिया निवासी योगेश मौर्या ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपने पिता प्रेम शंकर मौर्य के इलाज के लिए एसटीएच पहुंचा था। आरोप लगाया कि वहां डॉक्टरों ने उसके पिता के साथ अभद्रता की। उसके दोस्तों उमेश बधानी और दीवान बिष्ट से भी गाली गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने उन पर रॉड और लाठियों से हमला किया। हमले में उमेश बधानी और दीवान बिष्ट बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ धारा 147, 323, 324, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
डॉक्टरों की ओर से डॉ. नवीन सेमवाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रात में इमरजेंसी में कुछ लोग डॉक्टरों से अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वे जान से मारने की धमकी देने लगे। तीमारदार ने अपने 15-20 साथियों को बुला लिया और डॉक्टरों से मारपीट शुरू कर दी। इससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। एक महिला डॉक्टर से बदसलूकी भी की गई। पुलिस ने धारा 147, 149, 323, 332, 353, 354, 504, 506 के तहत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ शांतनु पाराशर का कहना है कि पुलिस दोनों मुकदमों की विवेचना कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

रात दो बजे तक अस्पताल में डटे रहे पुलिस अधिकारी
हल्द्वानी। एसटीएच में बवाल के बाद देर रात तक तनाव बरकरार था। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और सीओ शांतनु पाराशर देर रात तक प्राचार्य और डॉक्टरों के साथ पंचायत करते रहे। सीओ का कहना है कि रात दो बजे विवाद शांत कराने के बाद अधिकारी लौट गए।
फुटेज में मारपीट और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं लोग
हल्द्वानी। पुलिस की फुटेज में दोनों पक्ष बहस और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एसपी सिटी ने फुटेज के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें