हल्द्वानी। एमबीपीजी काॅलेज के उपसचिव के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छात्रसंघ चुनाव में निर्विरोध उपसचिव बने मनोज सिंह बिष्ट ने एनएसयूआई प्रत्याशी कमल बोरा को समर्थन दिया था। आरोप है कि 27 सितंबर को मतदान के दिन एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी और संजय जोशी सहित अन्य लोग काॅलेज परिसर पहुंचे। इन लोगों ने उसके साथी योगेंद्र बिष्ट से गालीगलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पर संजय जोशी ने उस पर हमला कर दिया,। इससे उसकी आंख के ऊपर गहरी चोट लगी। उन्होंने रिपोर्ट में आईटीआई गैंग के सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है। -नितिन लोहनी, सीओ सिटी हल्द्वानी