फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: जिपं सदस्य प्रत्याशी पति से मारपीट में नौ युवकों पर केस, पंचायत चुनाव के मतदान से पहली रात की घटना

Wed, 30 Jul 2025 02:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

पंचायत चुनाव के मतदान से एक दिन पहले कुछ लोगों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। युवक और उनके समर्थक किसी तरह जान बचाकर खेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे। काठगोदाम थाने में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव के मतदान से एक दिन पहले कुछ लोगों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। युवक और उनके समर्थक किसी तरह जान बचाकर खेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे। मामले में काठगोदाम थाने में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गौलापार निवासी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता बेलवाल के पति मुकेश बेलवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 27 जुलाई की रात उन्हें भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भावना आर्या निवासी गोविंद ग्राम का फोन आया कि कुछ लोग उनके घर का दरवाजा खटखटा रहे हैं। इस पर उन्होंने काठगोदाम थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी और वह समर्थकों के साथ मौके के लिए निकल गए।

इस बीच गोविंद ग्राम में नितिन जोशी, मोनू बिष्ट, मोहित बिष्ट, धीरज बिष्ट, भैरव देउपा, राज बोरा, सूरज बिष्ट, अतुल बोरा, सौरभ आर्या ने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में गौरव जोशी व भुवन जोशी चोटिल हो गए। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि बीती रविवार की रात मारपीट का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें