फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: शव पड़ा होने का मचा शोर...भीड़ जमा होने पर खड़ा हो उठा युवक, एसटीएच के गेट पर मचा हड़कंप

Wed, 30 Jul 2025 02:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सुशीला तिवारी अस्पताल के गेट के पास शव पड़ा होने की सूचना से मौके पर खलबली मच गई। आननफानन मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शोर होने पर गेट के पास जमीन पर पड़ा युवक उठ खड़ा हुआ। लोगों ने पूछताछ शुरू की तो युवक वहां से अन्यत्र रवाना हो गया।
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशीला तिवारी अस्पताल के गेट के पास शव पड़ा होने की सूचना से मौके पर खलबली मच गई। आननफानन मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान मौके पर हंगामा हुआ भीड़ जमा होने लगी। शोर होने पर गेट के पास जमीन पर पड़ा युवक उठ खड़ा हुआ। लोगों ने पूछताछ शुरू की तो युवक वहां से अन्यत्र रवाना हो गया।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब सुशीला तिवारी अस्पताल के गेट के बाहर एटीएम के पास कुछ लोगों ने घास और पत्तों के नीचे बेसुध पड़े एक युवक को देखा। युवक के शरीर में कोई भी हरकत नहीं हो रही थी तो लोगों को लगा कि मौक पर शव पड़ा हुआ है। आननफानन गेट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी एसटीएच प्रंबधन को दी। प्रबंधन की ओर से पुलिस को फोन लगाया गया। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती वहां मौजूद भीड़ ने युवक को कई बार आवाज लगाकर उठाना चाहा लेकिन युवक के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। तकरीबन दस से 15 मिनट तक मौके पर ड्रामा चलता रहा। इस दौरान अधिक शोर होने पर घास और पत्तों के नीचे लेटा युवक उठ खड़ा हुआ।
विज्ञापन


एसटीएच के गार्ड ने युवक से पूछताछ शुरू तो युवक बिना कुछ कहे वहां से चला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें