फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में चार के खिलाफ मुकदमा, पत्नी का आरोप पांच लाख मांग रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये मांग रहे थे, नहीं देने पर पति ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी नाजिश ने बताया कि उसकी शादी तीन मार्च 2014 को कफिल से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल के लोग पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। शादी के बाद दो बच्चे भी हैं और ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया। पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। इस मामले में पुलिस ने पति कफील अहमद, सास सादिया, देवर जलीस और ननद नसरीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें