फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइक को टक्कर मारने वाले बोलेरो चालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छह नवंबर को भीमताल से हल्द्वानी आते समय एचएमटी के पास बाइक सवारों को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। तहरीर के बाद काठगोदाम थाने में पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि महेन्द्र पाल निवासी हरतोला तोक सतपुरी ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र पवन आर्या छह नवंबर को बाइक से हल्द्वानी आ रहा था। बाइक पर पीछे उसका मित्र मोहित कुमार बैठा था। एचएमटी कॉलोनी में महर्षि स्कूल के पास बोलेरो के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पवन की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस ने चार वारंटी पकड़े
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार वारंटियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। इसमें आबकारी अधिनियम के तहत जितेंद्र साहू निवासी शिवाजी काॅलोनी फार्म तीन डहरिया, चेक बाउंस के मामले में जितेंद्र सिंह निवासी अंबेडकर नगर बरेली रोड, बीएनएस 144 में नवीन चंद्र सुयाल निवासी गौजाजाली, चेक बाउंस में इम्तियाज हुसैन उर्फ बबलू मोटा निवासी वार्ड पांच बदरीपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें