फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुपर स्पेशियलिटी के तौर पर मिला कार्डियोलॉजिस्ट, जल्द खुलेगी कैथ लैब

Sat, 14 Mar 2026 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में 11 डॉक्टरों का चयन हो गया है। इनमें सुपर स्पेशियलिटी विभाग के डॉक्टर भी शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि इससे डॉक्टरों की कमी दूर होगी और जल्द कैथलैब का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इनमें माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, जनरल सर्जरी के लिए एक-एक, बाल रोग विभाग में दो, स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में तीन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। सुपर स्पेशियलिटी विभाग कार्डियोलॉजी के लिए एक अभ्यर्थी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार दिया। इनके अलावा एसोसिएट प्रोफेसर के पदों में एनेस्थीसिया और चर्म रोग विभाग में एक-एक अभ्यर्थी ने साक्षात्कार दिया। यहां एएचएनबी विवि, देहरादून की कुलपति प्रो. डॉ. भानु दुग्गल ने वर्चुअल और चिकित्सा शिक्षा विभाग, देहरादून के निदेशक डॉ. अजय आर्या और प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने मौके पर साक्षात्कार लिया।


......
साक्षात्कार में विभिन्न शहरों से 11 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और इनकी नियुक्तियों के बाद कॉलेज में संकाय सदस्यों की कमी काफी हद तक दूर होगी। -डॉ. जीएस तितियाल, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी।
विज्ञापन


.......
साक्षात्कार में कार्डियोलॉजिस्ट का भी चयन किया गया है। उन्हें जल्द ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। उनके आने के बाद कैथ लैब का भी सुचारु रूप से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -अजय आर्या, निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें