भवाली (नैनीताल)। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य ने नगर के वार्डों में पालिका की ओर से कराए जा रहे सीसी रोड और अन्य निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश ठेकेदारों को दिए हैं। चेयरमैन ने कहा कि नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। अगर गुणवत्ता के साथ निमार्ण कार्य नहीं किए गए तो पालिका की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभासदों से ही वार्डों में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है।