नैनीताल। विधानसभा चुनाव से पहले जहां पुलिस और अर्धसैनिक बल चप्पे-चप्पे पर चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं, वहीं शनिवार दोपहर बाद एक कार चालक ज्योलीकोट में चेकिंग टीम को चकमा देकर भाग निकला। शक के आधार पर बाद में कार को तल्लीताल पुलिस ने पकड़ लिया। कार में किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में पुलिस ने कार को सीज कर दिया।
तल्लीताल पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक कार हल्द्वानी से नैनीताल आ रही थी। ज्योलीकोट में चेकिंग टीम ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी और नैनीताल की ओर भाग गया। सूचना पर तल्लीताल के एसओ रोहताश सिंह ने रूसी पुल के पास पहुंचे। पुलिस ने कार सवार को रोका और कार में किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु पुलिस को बरामद नहीं हुई। थानाध्यक्ष रोहताश सागर ने बताया कि कार में हल्द्वानी निवासी 23-24 वर्षीय चार युवक सवार थे, जो नैनीताल आ रहे थे। बताया कि कार सीज कर दी है। युवकों को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई है।