हल्द्वानी। अस्पताल से तीन दिन के नवजात और प्रसूता की छुट्टी कराकर घर जाते किच्छा के एक परिवार की कार एसटीएच से निकलते ही नहर में समा गई। हादसे में शिशु समेत चार लोगों की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश और नहर के तेज बहाव के बीच दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर शिशु की मां, ताऊ और चालक को बचा लिया। हादसा बुधवार सुबह 7.09 बजे फायर स्टेशन के पास मोड़ पर हुआ।ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के बरा निवासी राकेश की पत्नी रामा (27) को प्रसव पीड़ा होने के बाद रविवार को सुशीला तिवारी हास्पिटल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के कुछ ही मिनट में रामा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। किसानी और मजदूरी करने वाले इस परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। बुधवार सुबह जच्चा-बच्चा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सुबह करीब सात बजे राकेश परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ पत्नी रामा और नवजात को लेकर कार से घर जाने के लिए निकला। एसटीएच से महज पांच सौ मीटर आगे अग्निशमन स्टेशन के निकट मोड़ पर कार सिंचाई नहर में गिर गई।तत्काल फायर स्टेशन से फायर स्टेशन अधिकारी मिन्दर पाल सिंह, फायर सैनिक राजकुमार कुंवर, अनुज शर्मा, कश्मीर सिंह, जगदीप सिंह, अवनीश, अशरफ आदि बचाव में जुट गए। कार में रस्सी बांधकर पुलिया के पास तेज बहाव में बहने से वाहन को रोका। कुछ मिनट के प्रयास के बाद दरवाजा खोलकर रामा, उसके पति राकेश (32), रामा की मां कमला (50), जेठानी नीतू (34), जेठ रमेश (39), चालक श्यामलाल (45) और नवजात को बाहर निकाला। एफएसओ सभी घायलों को फायर स्टेशन के वाहन से एसटीएच लेकर गए। यहां नवजात के साथ ही राकेश, नीतू और कमला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि चालक श्यामलाल, रमेश और रामा को भर्ती कराया गया। चालक की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में दाखिल कराया गया है जबकि रमेश और रामा खतरे से बाहर है।
फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट हुए हादसे में पति, बच्चे और अन्य परिजनों को गंवाने के बाद रोती बि