फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो भाजपा नेता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल के शेरवानी क्षेत्र में एक इनोवा कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दो भाजपा नेता चोटिल हो गए। हादसे के बाद इनोवा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम भाजपा नेता और कुविवि कार्य परिषद के सदस्य अरविंद पडियार और भाजपा नगर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट स्कूटी से अपने घर शेरवानी क्षेत्र की ओर जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही इनोवा कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनों लोग गिरकर घायल हो गए।
हादसे में घायल भाजपा नेता भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि शेरवानी क्षेत्र की यह सड़क बेहद संकरी है, फिर भी वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने पुलिस से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें