फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार गिरी, चाय विकास बोर्ड कर्मी की मौत

Sun, 13 Jul 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के देवनगर के पास शनिवार देर रात कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगदीश चंद्र दानी (36) पुत्र हीरा बल्लभ कार से मटियाल से देवनगर की तरह जा रहे थे। देवनगर के पहुंचने से पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश चंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि जगदीश धारी के मटियाल से देवनगर की तरफ जा रहे थे। देवनगर के पास उनकी कार खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर जगदीश को खाई से बाहर निकाल पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक जगदीश चंद्र उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड में कार्यरत है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें