फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोटाबाग मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक घायल

Sat, 23 Mar 2024 05:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। बृहस्पतिवार की देर रात कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर ब्रहमबुबु मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। गहरी खाई में गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार के एयर बैग खुलने से मूसाबंगर निवासी हेम बुढलाकोटी की जान बाल बाल बच गई। घायल हेम बुढलाकोटी को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। -
विज्ञापन


पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
कालाढूंगी। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान महर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बोरपुल कालाढूंगी से राहुल पांडे उर्फ रवि पांडे पुत्र रमेश चंद्र पांडे निवासी ग्राम झलुवाझाला को 06.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें