फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार पेड़ पर अटकी, बाल-बाल बचे दो लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित हंस निवास क्षेत्र से शनिवार शाम पालीटेक्निक की ओर आ रही कार सड़क से गिरकर पहाड़ी में एक पेड़ पर अटक गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार लगभग रात आठ बजे के करीब हंस निवास क्षेत्र निवासी दिनेश सिंह बिष्ट ऊर्फ देव सिंह (28) और सुरेंद्र लाल आल्टो कार में सवार होकर पालीटेक्निक की ओर आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों नशे में थे। इसी दौरान उनकी कार बेकाबू होकर गहरी खाई में लुढ़ककर पेड़ पर अटक गई।
पहाड़ी के नीचे आबादी क्षेत्र होने के कारण लोगों ने शोर सुना तो वह बाहर निकले। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी और किसी तरह कार सवार दोनों लोगों को कार से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हरीश चंद्र और कांस्टेबल ललित कांडपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉ. कासिम ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। बता दें कि जहां हादसा हुआ वहां सड़क किनारे पैरापिट भी नहीं थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें