फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के खाई में गिरने से कार चालक की मौत

विज्ञापन
गजेंद्र सिंह लोधियाल फाइल फोटो - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली/रामगढ़ (नैनीताल)। मल्ला रामगढ़ के मुक्तेश्वर मार्ग में बुधवार शाम पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, रेस्क्यू कर कार से शव को निकाल सीएचसी रामगढ़ भेजा। गजेंद्र सिंह लोधियाल (45) निवासी दुधकानेधार रामगढ़ अपनी कार से शाम को अपने घर से हल्द्वानी के लिए निकले। लेकिन मल्ला रामगढ़ से पहले समरकोट के पास उनकी कार ऑल्टो यूके04एल 1357 अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
गजेंद्र की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला गया। रामगढ़ चौकी इंचार्ज हरीश पूरी ने बताया कि शव गजेंद्र के दो छोटे पुत्र हैं। गजेंद्र की एक पिकअप है जिसे चलाकर वह परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें