अल्मोड़ा हाईवे के पास सड़क हादसे में घायल युवक और पलटी कार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम करीब चार बजे खैरना से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक कार नावली के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। कार में सवार चार लोगों मेें से दो घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी गरमपानी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। घायल होने वालों में कार चालक आनंद कुमार (30) पुत्र गोविंद राम और नवीन (30) पुत्र शंकर लाल हैं। दोनों दुगालखोला अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। दोनों को राहगीरों और खैरना चौकी पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया था।
सीएचसी के डॉ. निकित कुमार ने बताया कि नवीन के कंधे और छाती में गंभीर चोट आई वहीं आनंद की आंख के ऊपर चोट लगी थी। उधर, घायल आनंद ने बताया कि कार में सवार अन्य दो लोगों को चोट नहीं आई थी और वे हादसे के बाद दूसरे वाहन से अल्मोड़ा की ओर चले गए थे। इस दौरान कांस्टेबल नरेंद्र बिष्ट और शंकर सिंह नेगी थे। (संवाद)