नैनीताल। छावनी परिषद क्षेत्र 50 स्ट्रीट और 30 गार्डन लाइट से जगमग होगा। परिषद की ओर से क्षेत्र में लाइट लगाने के साथ पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है।
तल्लीताल डांठ से भवाली मार्ग के ऊपर व नीचे की ओर छावनी परिक्षेत्र है। यहां कैलाखान, पाइंस आदि में छावनी परिषद की ओर से पर्यटकों के लिए व्यू प्वाइंट बनाए हैं। यहां डांठ से करीब 400 मीटर नीचे छावनी कार्यालय है। यह मार्ग काफी संकरा है।
कैंट के सीईओ वरुण कुमार ने बताया कैंट बोर्ड की ओर से इसी मार्ग पर पाथवे बनाया गया है। इसके बीच में आकर्षक लाइट्स भी लगाई जा रही हैं। यह कार्य तेजी से चल रहा है।