फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क पर पलटा कैंटर, बालबाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह काकड़ीघाट के पास एक कैंटर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

हल्द्वानी से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर गणाईगंगोली जा रहा कैंटर काकड़ीघाट के पास सड़क किनारे जा पलटा, जिससे वाहन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक गोपाल सिंह निवासी गणाईगंगोली ने बताया कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। वाहन में लदे सामान को दूसरे वाहन से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें