फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंकिता को न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च

Tue, 06 Jan 2026 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी काठगोदाम की ओर से देवलढूंगा में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों ने अंकिता के हत्यारों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। यह मामला बेटी के साथ हुए अन्याय तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी न्याय व्यवस्था की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे। वहां महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, बहादुर बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, मलय बिष्ट, प्रदीप कुमार, कुंदन बिष्ट, दीपा, ममता देवी, चंदा देवी, भागा देवी, कविता आर्य, मुमताज आदि रहे। वहीं, अंकिता मामले में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीलीकोठी से मुखानी तक कैंडल मार्च निकाला। वहां पार्षद नीमा भट्ट, भोला भट्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, अध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, उपाध्यक्ष गीता बहुगुणा, दीपा बिष्ट, दीपा मेहरा, हेमा खोलिया, राजेंद्र बिष्ट रज्जी, किरन मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें