हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दो अक्टूबर के कार्यक्रम में गोमाता पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने वक्ता के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। गो सेवक जोगेंद्र सिंह राणा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। गोसेवक जोगेंद्र सिंह राणा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में महात्मा गांधी की जयंती पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इस्लाम हुसैन ने विचार रखे। अपने संबोधन में उन्होंने गोमाता और भगवान राम पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। महापुरुष वीर सावरकर को मांस के सेवन करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला बताया। डॉ. भीमराव आंबेडकर पर भी अशोभनीय बातें कही गईं। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने कहा कि तहरीर के आधार पर इस्लाम हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। माई सिटी रिपोर्टर