फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में नहर होगी कवर, पेयजल लाइनें होंगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चौफुला चौराहा से तीनमूर्ति मंदिर कमलुवागांजा तक नहर कवर की जानी है। लोनिवि ने नहर कवरिंग के लिए चार विभागों की लागत को जोड़कर 21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जलसंस्थान ने पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग के लिए 3.50 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन से आपत्तियां लगाई थीं। अब शासन ने इन आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन

चौफुला चौराहे से त्रिमूर्ति मंदिर तक नहर कवरिंग के लिए सिंचाई विभाग और लोनिवि ने पहले ही प्रस्ताव मंजूर करा लिए थे लेकिन जलसंस्थान और बिजली विभागों के प्रस्तावों पर आपत्ति के चलते नहर कवरिंग का काम शुरू नहीं हो सका था। अब जलसंस्थान ने भी प्रस्ताव पर लगी आपत्तियों का निस्तारण करा लिया है। अभी बिजली विभाग की आपत्तियों का निस्तारण होना शेष है। 4.50 किमी नहर कवरिंग के लिए सिंचाई विभाग ने 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। 3.50 करोड़ रुपये पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग में खर्च होंगे। शेष राशि से सड़क निर्माण और बिजली के पोलों की शिफ्टिंग का कार्य होगा।
जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि जलसंस्थान के प्रस्ताव को शासन से आज ही अनापत्ति मिली है। इधर, नोडल एजेंसी लोनिवि के ईई अशोक चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग की एनओसी आते ही नहर कवरिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें