फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनाने के लिए 10 अक्तूबर से अभियान चलेगा

Sun, 08 Oct 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
रामनगर में हुई बैठक में मौजूद तहसीलदार प्रियंका रानी आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मतदाता बनाने के लिए 10 अक्तूबर से अभियान चलेगा। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को तहसीलदार सभागार में बैठक हुई। इसमें तहसीलदार प्रियंका रानी ने बताया कि क्षेत्र के सभी 132 बूथों पर 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह अभियान सभी पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बैठक में उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिए कि 17, 22, 24 अक्तूबर, चार नवंबर को बीएलओ बूथों में मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे।
विज्ञापन


यदि किसी का नाम छूट, बूथ बदल गया है तो वह संबंधित बूथ की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा ले। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ अपने बूथों में फार्म छह, सात, आठ भरवाएंगे। फार्म छह से नाम जोड़ना, सात से बदलना, आठ से नाम हटाने की कार्रवाई होगी। बैठक में करीब 100 बीएलओ ने भाग लिया। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक हरीश यादव, तारा चंद्र घिल्डियाल आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें