फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरियमपुर में दिखा तेंदुआ और उसका बच्चा, ग्रामीण दहशतजदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। शहर से सटे मरियमपुर क्षेत्र में तेंदुआ और उसका शावक देखे जाने से ग्रामीण दहशतजदा हैं। बताते हैं कि तेंदुए और उसके बच्चे को देखकर बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया था। सूचना पर बन्नाखेड़ा जंगलात टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। शुक्रवार देर रात गांव इटव्वा निवासी सतनाम के घर के पास भी तेंदुआ देखे जाने की खबर है।
विज्ञापन


29 सितंबर को तेंदुए ने हमला कर गांव गोबरा निवासी गोपाल सिंह के ढाई वर्षीय पुत्र हरमीत सिंह को मार दिया था। 30 सितंबर को गांव बैंतखेड़ी निवासी अमर सिंह को जख्मी किया। इसी दिन तेंदुए ने गांव बरहैनी में एक गाय को निवाला बनाया। तेंदुए की दहशत के चलते बच्चे स्कूल जाने और महिलाएं जंगल में घास काटने से कतरा रही हैं।

तेंदुआ और शावक देखे जाने की सूचना पर बन्नाखेड़ा के डिप्टी रेंजर पीसी जोशी ने मरियमपुर क्षेत्र में जाकर पड़ताल की। गांव मरियमपुर निवासी बबलू, प्रधानपति शमशाद, कुलदीप शर्मा ने बताया कि तेंदुआ और उसका बच्चा गन्ने के खेत छिपा हैं।
विज्ञापन


बदला जाएगा सीसीटीवी का स्थान
रामनगर वन क्षेत्र के एसडीओ कलम सिंह विष्ट ने बताया कि गोबरा और बैंतखेड़ी क्षेत्र में आठ सीसीटीवी लगाए गए हैं। सप्ताहभर में तेंदुए की तस्वीर कैद नहीं हुई। इन कैमरों की जगह बदली जाएगी। गांव मरियमपुर क्षेत्र में बन्नाखेड़ा वन टीम को भेजकर जांच पड़ताल कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें