हल्द्वानी। उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच राज्य के सभी विभागों में शिकायत निवारण समिति के गठन की मांग के लिए नौ नवंबर को देहरादून स्थित शहीद स्थल में अनशन और धरना-प्रदर्शन की तैयारियों में जुटा है। मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि कार्मिक संगठनों के कार्यबहिष्कार और हड़ताल पर उच्च न्यायालय ने 29 अगस्त 2018 को महत्वपूर्ण आदेश पारित किया गया था। इसमें हर विभाग में शिकायत निवारण समिति का गठन करते हुए समिति की त्रैमासिक बैठक करने के लिए कहा गया लेकिन आज तक किसी भी विभाग में समिति गठित नहीं हुई। कहा कि सीएम से पूर्व मामले में मुख्य सचिव को भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन अपेक्षित कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण ही मंच को आंदोलन का निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।