नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर बीकॉम अंतिम सेमेस्टर के पांच यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेट दाबेश सिंह कोरंगा का चयन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है। वह 26 दिसंबर से 4 जनवरी तक मालदीव में एनसीसी की गतिविधियां सीखेंगे।
एनसीसी के देश से चुने हुए कैडेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेश भेजे जाते हैं। कैडेट एक-दूसरे की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जानकारी और समझ बढ़ाने के लिए मेजबान देश की एनसीसी गतिविधियों में भाग लेते हैं। एनसीसी का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत 11 देशों के साथ समन्वय है। कैडेट दाबेश कोरंगा की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. एनके जोशी, कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंद्र विजय नेगी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एलएस लोधियाल आदि ने खुशी जताई है।