फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैडेट दाबेश सिंह कोरंगा का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयन

विज्ञापन
कैडेट दाबेश सिंह कोरंगा - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर बीकॉम अंतिम सेमेस्टर के पांच यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेट दाबेश सिंह कोरंगा का चयन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है। वह 26 दिसंबर से 4 जनवरी तक मालदीव में एनसीसी की गतिविधियां सीखेंगे।
विज्ञापन

एनसीसी के देश से चुने हुए कैडेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेश भेजे जाते हैं। कैडेट एक-दूसरे की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जानकारी और समझ बढ़ाने के लिए मेजबान देश की एनसीसी गतिविधियों में भाग लेते हैं। एनसीसी का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत 11 देशों के साथ समन्वय है। कैडेट दाबेश कोरंगा की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. एनके जोशी, कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंद्र विजय नेगी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एलएस लोधियाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें