फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती 

Tue, 19 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरकसिंह रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर  राज्य कैबिनेट द्वारा 15 मई को हुई बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत के  खिलाफ चल रही सीबीआई जांच की संस्तुति को वापस लेने को चुनौती दी है। इस  प्रकरण पर सुनवाई आज मंगलवार को हो सकती है।
विज्ञापन


डा. हरक सिंह ने अपनी  याचिका में कहा है कि 15 मई को रविवार था और उसी दिन सरकार ने अपने विधि  सलाहकार से राय लेकर उसी दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चल रही सीबीआई  जांच वापस लेने की संस्तुति की। याचिका में कहा कि कैबिनेट द्वारा निर्णय  लिया गया है वह गलत है।

इसके अलावा याचिका में कहा कि जब एक बार किसी मामले  की सीबीआई जांच की संस्तुति हो जाती है तो उसे दोबारा वापस लेने की  संस्तुति नहीं की जा सकती है। इस प्रकरण पर याचिकाकर्ता ने याचिका दाखिल कर  दी है जिस पर मंगलवार को सुनवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें