फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सी-आर्म मशीन खराब, दो सप्ताह से प्रभावित हड्डियों के ऑपरेशन

Fri, 20 Nov 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं फिर लड़खड़ा गई हैं। अस्पताल की सी-आर्म मशीन बीते दो सप्ताह से तकनीकी खराबी के कारण ठप पड़ी है। इस वजह से हड्डियों से संबंधित सर्जरी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को अब हल्द्वानी और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ रहा है। बीडी पांडे अस्पताल शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ाें लोगों के उपचार का प्रमुख केंद्र है। यहां सड़क दुर्घटनाओं और हड्डियों से जुड़ी गंभीर चोटों के मरीज भी पहुंचते हैं। ऐसे में सी-आर्म मशीन खराब होने से इन मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। मशीन की मदद से होने वाले ऑपरेशन फिलहाल नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मशीन जल्द ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएमएस द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया था। टीम भी मशीन ठीक नहीं कर पाई। अब उच्चाधिकारियों और संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों से वार्ता की जा रही है। अस्पताल प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सी-आर्म मशीन की जरूरत वाले ऑपरेशन प्रभावित हैं, जबकि बिना मशीन के संभव ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें