फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बर्फबारी के बाद पटरी पर आया कारोबार

Thu, 29 Jan 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के ऊंचाई वाले और आसपास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी ने क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में पर्यटकों की आवक से होटल कारोबारियों, टैक्सी चालकों व अन्य लोगों का कारोबार चल पड़ा है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी के बाद क्षेत्र में पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। इससे होटल कारोबारियों समेत, टैक्सी चालक, नाव चालक, दुकानदारों व छोटे कारोबारियों को रोजगार मिल रहा है। नैनीताल में ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। सैलानी व स्थानीय लोग ऊनी और गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि बर्फबारी के बाद नाव चालकों व अन्य लोगों को रोजगार मिल रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि बीते वीकेंड बर्फबारी और 26 जनवरी की छुट्टी के चलते अच्छा कारोबार हुआ है। भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं। अगर फिर बर्फबारी होती है तो पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें