नैनीताल। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की संस्तुति पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने अमिता साह को महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। अमिता साह ने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगी। नगर के प्रत्येक बूथ लेवल पर महिला मोर्चे को मजबूत किया जाएगा। विधायक सरिता आर्य, दायित्वधारी शांति मेहरा, महामंत्री आशीष बजाज, कविता गंगोला, प्रगति जैन, प्रेमा अधिकारी, विमला अधिकारी आदि ने अमिता को बधाई दी है।