फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारले फैक्ट्री के कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी

विज्ञापन
राजमार्ग पर पलटी पारले कंपनी की बस। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। रुद्रपुर सिडकुल स्थित पारले फैक्ट्री के कर्मचारियों को लेकर जा रही स्टॉप बस सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे हाइवे पर गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार सात कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें हल्द्वानी एसटीएच लाया गया, जहां इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित पारले बिस्कुट फैक्ट्री की बस (यूके 06 पीए-0899) सोमवार सुबह सुभाष नगर पुलिस चेकपोस्ट को पार कर रही थी। तभी सड़क पर अचानक एक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस को गलत दिशा में घुमा दिया, इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में चंचल सिंह, जीवन पंत, कुंदन भाकुनी, देवेंद्र सिंह, जय चंद्र, देव सिंह, अजय चौधरी घायल हो गए, जिन्हें 108 के माध्यम से हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा गया।
चंचल सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में करीब 24-25 कर्मचारी सवार थे। उन्होंने बताया कि मिल परिसर में फोन लाना प्रतिबंधित है। इस कारण किसी भी कर्मचारी के फोन नहीं था। नतीजतन घटना की जानकारी पुलिस एवं 108 को देर से दी जा सकी। वहीं, दुर्घटना के काफी देर बाद तक मिल प्रबंधन की ओर से कोई भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा था। इधर, पारले मजदूर संघ अध्यक्ष भुवन सुयाल ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

लावारिस जानवर बन रहे हादसों की वजह
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने घटनाओं के लिए लावारिस जानवरों को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि नगर की सड़कों पर लावारिस घूमते जानवरों से हमेशा हादसे होते रहते हैं, बावजूद इसके प्रशासन और संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। यह लावारिस जानवर किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाते हैं। लोगों का कहना है कि इन जानवरों के बारे में डीएम सहित अन्य अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें