फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल, आसपास धू धू कर जल रहे जंगल

Wed, 27 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
जंगल जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। लगातार बढ़ते तापमान के चलते भीमताल, भवाली, कैंची, गरमपानी और खैरना समेत आसपास के जंगल धू धू कर जल रहे हैं। इससे न केवल इन क्षेत्रों में गर्मी बढ़ रही है बल्कि समूचा क्षेत्र गहरे धुएं की चपेट में भी आ गया है जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को यहां भक्त्यूड़ा, सातताल, ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के पीछे की ओर स्थित पहाड़ी, भवाली में कोतवाली से सटी पहाड़ी, नैनीताल-भवाली रोड की पहाड़ी, भीमताल-रानीबाग रोड और भवाली अल्मोड़ा एनएच में कनवाड़ी की पहाड़ी से दिन भर धू धू कर धुआं उठता रहा।

इससे समूचे क्षेत्र में धुएं का जबरदस्त गुबार छाया रहा। पहाड़ियों में लगी आग के चलते अधिकांश सड़कों में पत्थर भी गिरते रहे। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लगातार बढ़ती आग को बुझाने में वन विभाग के कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। खबर लिखे जाने तक जंगलों में लगी आग नहीं बुझाई जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें