फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली में तीन कारें जलीं

Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
विज्ञापन
भवाली में जल कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। मंगलवार को भवाली-सेनिटोरियम रोड से सटी पहाड़ी में लगी आग देर शाम वन विभाग के विश्राम गृह तक आ पहुंची। इसी बीच विश्राम गृह के गैराज में खड़ी तीन कारें भी आग की भेंट चढ़ गईं। इससे विश्राम गृह कर्मियों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर में कोतवाली के पीछे की ओर से जंगल में आग भड़क गई जो देर शाम तक पहाड़ी के ऊपर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह तक जा पहुंची। इस दौरान वन कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी घंटों तक इसमें सफलता नहीं मिली।

इसी बीच आग की लपटें विश्राम गृह के गैराज तक जा पहुंची। जिससे गैराज में खड़ी ऑल्टो, सूमो और एंबेसडर गाड़ियों को खासा नुकसान पहुंचा। खबर लिखे जाने तक वन कर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें