फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

Thu, 11 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य कार्यक्रम जीजीआईसी नैनीताल में हुआ। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों में सामाजिक भागादीरी होना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूली छात्रा आयुषी नेगी को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन सिंह मेहरा ने कहा जिले में 80 फीसदी बच्चों को कृमिनाशक दवा पिला दी गई है, शेष बच्चों को 15 फरवरी को दवा दी जाएगी।

सीएमओ डा.ललित मोहन उप्रेती ने बताया कि यह दवा निशुल्क है। 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को यह दवा आंगनबाड़ी केंद्रों में, 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों में दी जा रही है। इस दौरान प्रधानाचार्या पूनम राणा, एसीएमओ डा.तरूण कुमार टम्टा, डा.बसंत और रेडक्रास के जिला कोषाध्यक्ष आरएन प्रजापति ने विचार रखे।
विज्ञापन


रामनगर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर छोई में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहन फर्त्याल ने किया। उन्होंने बच्चों को दवाएं बांटने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

इस दौरान चंद्रा आर्या, ममता जोशी, हेमा आर्या, दीपा नेगी, कमला डालाकोटी, विक्रम सिंह महरा, दीपक तिवारी, गोविंद सिंह बिष्ट, कमला देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे।

कालाढूंगी (नैनीताल)। यहां 126 आंगनबाड़ी केंद्रों और 127 स्कूलों में स्वास्थ विभाग की ओर से सभी बच्चों को कीडे़ की दवाई दी गई। इस दौरान डा. मंगल सिंह, फार्मेसिस्ट कुलविंदर सिंह, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर भगवती पांडे, कमला, प्रीति, मुन्नी बेगम, रमा आर्या आदि मौजूद थे।

लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाई गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, सभासद धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, अरुण प्रकाश, रचना गिरी, विनोद श्रीवास्तव, राजकुमार सेतिया, अनुज शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन


हल्दूचौड़ (नैनीताल)। आंगनबाड़ी केंद्र हरिपुर बच्ची में कार्यकत्री नीतू दुम्का ने बच्चों को दवा खिलाई। इस दौरान शकुंतला बमेठा आदि थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें