फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: फिर जमकर गरजेगा धामी सरकार का बुलडोजर, नैनीताल रोड के बाद अब यहां होगा ताबड़तोड़ एक्शन

Thu, 06 Mar 2025 10:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी शहर के हीरानगर क्षेत्र में अब जल्द ही बुलडोजर का पीला पंजा अतिक्रमण तोड़ता नजर आएगा। प्रशासन ने इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई है। इसके लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर फिलहाल 15 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं।
विज्ञापन
कॉलटैक्स में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल रोड के बाद अब जल्द ही शहर के हीरानगर क्षेत्र में बुलडोजर का पीला पंजा अतिक्रमण तोड़ता नजर आएगा। प्रशासन ने इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई है। इसके लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर फिलहाल 15 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं।

विज्ञापन


तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में रामपुर रोड को कालाढूंगी रोड से जोड़ने वाली हीरानगर की सड़क की चौड़ाई 60 फुट है। हालांकि मौके पर इसकी चौड़ाई इससे कहीं कम है। उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण रामपुर रोड से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों के कारण कई बार यहां जाम लगता है। इससे लोगों को दिक्कतें होती हैं।

बताया कि इसे देखते हुए ही यहां सड़क चौड़ीकरण की योजना है। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने हीरानगर क्षेत्र का सर्वे शुरू कर दिया है। अभी तक सड़क पर 15 अतिक्रमण मिले हैं। सर्वे अभी जारी है। बताया कि जल्द ही इस क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन


अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा
नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने कॉलटैक्स के सामने किए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। टीम ने अतिक्रमणकारी को चेतावनी दी कि दोबारा यहां अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि वह एक बैठक में भाग लेने नैनीताल गई थीं। लौटते समय उन्हें कॉलटैक्स के पास अतिक्रमण मिला। उन्होंने टीम को बुलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कराया। कहा कि अगर अस्थायी अतिक्रमण नहीं तोड़ा जाता तो यहां पक्का निर्माण हो जाता। कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें