फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बुग्गी चालक की ट्रक की टक्कर से मौत

Mon, 12 May 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपी के रामपुर जनपद के अजीमनगर के रहने वाले बुग्गी चालक की यहां तीनपानी इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी सजी बुग्गी पर दुल्हा लेने जा रहे थे। बैंक्वेट हॉल के पास ही लालकुआं की तरफ से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर लगने से यह घटना हुई।
विज्ञापन

अजीमनगर क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी शाहिद (55) घोड़ा बुग्गी चलाते थे। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले ही वह रामपुर से हल्द्वानी आए और बनभूलपुरा क्षेत्र के एक बागीचा में रहने लगे। वह शादियों में बुग्गी की बुकिंग लेते थे। शनिवार को भी बैंड संचालक ने बुग्गी बुक कराई थी। शाहिद तीनपानी के पास मिलन बैंक्वेट हाल के पास पहुंचे।
वहां से वह दुल्हा लेने के लिए जाने लगे। वह बैंक्वेट हॉल के नजदीक बुग्गी सड़क पर मोड़ रहे थे तभी ट्रक ने उनकी बुग्गी को टक्कर मार दी। शाहिद उछलकर गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल शाहिद को एसटीएच में भर्ती कराया। रात में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी के जरिये ट्रक चालक के पहचान की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें