हल्द्वानी। बिजली विभाग ने बिल बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने हीरानगर में सवा लाख रुपये बिल बकाया होने पर बीएसएनल टावर का कनेक्शन काट दिया। बाद में बीएसएनल ने 55 हजार रुपये जमा किया तो कनेक्शन जोड़ दिया गया। इसके अलावा इंदिरा नगर और बनभूलपुरा क्षेत्र में भी छह लाख से अधिक के 20 कनेक्शन काटे गए हैं।
कालाढूंगी विद्युत सब स्टेशन के उपखंड अधिकारी शशिकांत सिंह ने बताया कि दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को हीरानगर स्थित बीएसएनल का टावर का कनेक्शन काटा गया था। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। अब किसी को समय नहीं दिया जाएगा।