फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने में घोषित हुआ बीएससी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट 

Sat, 27 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
result - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित कर दिया। यह रिजल्ट घोषित करने में विश्वविद्यालय का पांच महीने का वक्त लगा। अभी बीए प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित होना बाकी है। यह रिजल्ट भी तीन दिनों के भीतर घोषित होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


कुमाऊं विवि ने स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली पिछले वर्ष 2016-17 से ही लागू की थी तथा बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में हो गईं थीं। इन कक्षाओं का रिजल्ट तैयार करने का समय आया तो पता लगा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सेमेस्टर प्रणाली इसी वर्ष से लागू की गई है और सेमेस्टर परीक्षा में विद्यार्थियों को पास करने को लेकर आर्डिनेंस तो बनाए ही नहीं गए।

बाद में हाल ही में आए कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने इस समस्या का समाधान कराने के लिए आर्डिनेंस तैयार करने के लिए कमेटियों का गठन करवाया। इस प्रक्रिया में करीब एक माह का वक्त लग गया। स्नातक स्तर पर आर्डिनेंस बनने के बाद कुमाऊं विवि ने पहले बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया तथा शुक्रवार को बीएससी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडेय ने दावा किया है कि बीए प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट भी तीन दिन में घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पांडेय के मुताबिक बीबीए एलएलबी दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर, बीए एलएलबी दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर, एलएलबी दूसरे, चौथे, सेमेस्टर, बीबीए दूसरे, चौथे सेमेस्टर, बीसीए दूसरे, चौथे सेमेस्टर, बीएफए दूसरे, चौथे सेमेस्टर, एमएफए दूसरे सेमेस्टर, बीकॉम ऑनर्स दूसरे सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग दूसरे सेमेस्टर, बीएएससी वानिकी दूसरे, चौथे, सेमेस्टर, बीएएससी गृह विज्ञान दूसरे, चौथे, सेमेस्टर, बीएएससी खाद्य विज्ञान दूसरे, चौथे, छठे सेमेस्टर, बी.फार्मा दूसरे, चौथे, छठे सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन योग (पुराना पाठ्यक्रम बैक परीक्षा) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें