फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: इमरजेंसी के बाहर खूनी खेल...साले ने अस्पताल में जीजा पर चलाया धारदार हथियार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Thu, 23 Jul 2026 11:25 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सुशीला तिवारी अस्पताल में युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि साले ने जीजा पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी बेस अस्पताल के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि साले ने जीजा पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

मंगलवार दोपहर सुशीला तिवारी अस्पताल में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामले में नाजिम अहमद निवासी लाइन नंबर-12 आजादनगर बनभूलपुरा ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि उसकी बहन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल के भूतल स्थित मंदिर के पास सीढि़यों से वार्ड की तरफ जा रहा था कि उसका साला वहां आया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद वह इमरजेंसी के पास पर्ची काउंटर पर खड़ा था तभी साला और उसके मामा वहां आए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। साले ने किसी धारदार वस्तु से उसके गले के आसपास कई वार किए। उसके शोर मचाने पर चिकित्सक और अन्य स्टॉफ वहां आ गया तो हमलावर भाग निकले।

 

यह है विवाद की वजह

विज्ञापन

नाजिम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में साले पर फर्जी स्थायी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने पूर्व में कुमाऊं कमिश्नर से की थी। इसकी पुष्टि होने पर तहसीलदार ने बनभूलपुरा कोतवाली में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 16 जुलाई को वह जमानत पर रिहा हुआ। नाजिम ने साले और उसके चाचा समेत अन्य परिजनों से जानमाल का खतरा बताया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की जमानत खारिज कराने की तैयारी में जुटी है।

 

जीजा-साले के बीच पुरानी रंजिश है। अस्पताल में मारपीट की तहरीर मिली है, जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें