फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: रिटायर्ड पोस्टमास्टर की चिता जलते ही भाई ने भी तोड़ा दम, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुआ निधन

Mon, 01 Apr 2024 07:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर के सेमलखलिया गांव में रविवार को रिटायर्ड पोस्टमास्टर के निधन के बाद श्मशान घाट में सदमे के बाद उनके छोटे भाई का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक ही दिन में दो भाइयों के निधन से गांव में शोक की लहर है।

 
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के सेमलखलिया गांव में रविवार को रिटायर्ड पोस्टमास्टर के निधन के बाद श्मशान घाट में सदमे के बाद उनके छोटे भाई का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक ही दिन में दो भाइयों के निधन से गांव में शोक की लहर है।

सेमलखलिया गांव निवासी डाक विभाग से सेवानिवृत्त केशवदत्त जोशी (78) का रविवार तड़के करीब 3 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को विश्रामघाट ले जाया गया। वहां दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग मुंडन करा रहे थे तभी दोपहर करीब 12 बजे उनके छोटे भाई दुर्गादत्त जोशी (70) के सीने में तेज दर्द उठा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- सत्ता का संग्राम: पांच किमी पैदल चलेंगी पोलिंग पार्टियां, नैनीताल में ये मतदान केंद्र हैं सबसे दूर; जानिए नाम

विज्ञापन

हार्टअटैक की आशंका में परिजन उन्हें तुरंत ब्रजेश हॉस्पिटल ले गए, जहां से उन्हें काशीपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें भी थम गई। इसके बाद दुर्गादत्त जोशी का भी बड़े भाई केशवदत्त की चिता के पास अंतिम संस्कार किया गया। इस मंजर को देखकर श्मशान घाट में मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें