फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने तोड़ डाली पेयजल की मेन लाइन

Wed, 03 Jun 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर रोजाना पेयजल लाइनें तोड़ी जा रही हैं। मंगलवार को लोनिवि की कार्यदायी संस्था वुडहिल ने नैनीताल रोड पर करीब दो दर्जन इलाकों को जोड़ने वाली मुख्य पाइप लाइन तोड़ दी। इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं के निजी कनेक्शन भी तोड़ डाले। लोनिवि और जल संस्थान के अधिकारियों के बीच किसी तरह का तालमेल नहीं होने का खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को कई इलाकों के लोग पूरे दिन पेयजल के लिए तरसते रहे। इसके अलावा भोटिया पड़ाव क्षेत्र में दो दिन से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान दफ्तर आकर शिकायत दर्ज कराई। जल संस्थान सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को वुडहिल कंपनी ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान शीशमहल के टेड़ी पुलिया, जगदंबा नगर, कलावती कालोनी, नवाबी रोड, प्रगति विहार, गंगा विहार आदि इलाकों के लिए बिछाई गई मुख्य पेयजल लाइन तोड़ दी। इसके अलावा बृजलाल हास्पिटल, आईक्यू सेंटर, महारानी होटल, डिग्री कालेज गेट, आवास विकास के पास, बीयरशिवा स्कूल, अंबिका विहार, ब्रज विहार, उत्सव गार्डन, लक्ष्मी मेडिकल, टेड़ी पुलिया, नैनी वैली, बाटा शोरूम, मधुबन बैंक्वेट हाल, मयूर होटल के पास लाइनें छिन्न-भिन्न कर दीं।

इनमें करीब डेढ़ दर्जन लोगों के निजी कनेक्शन भी शामिल हैं। पेयजल लाइन तोड़ने से इन इलाकों की सप्लाई पूरे दिन ठप रही। भोटिया पड़ाव क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन निजी संस्थान को पानी देने के एवज में उनकी लाइन को नियमित रूप से नहीं खोलता है। यहां दो दिन से पानी की सप्लाई ठप है।
विज्ञापन


विभाग को न तो कोई जानकारी दी जा रही है और न ही लाइन टूटने के बाद उसे जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। लाइन तोड़ने वाली संस्था वुडहिल कंपनी ने पेयजल लाइनों की क्षतिपूर्ति देने का कोई प्रावधान नहीं होने की बात कही और लाइन को जोड़ने से भी इनकार कर रही है। ऐसे में विभागीय कर्मचारियों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। मामले से लोनिवि के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। - आरपी डोबवाल, सहायक अभियंता जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें