फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे नोटों की कड़की, लोगों की गाड़ी अटकी

Thu, 17 Nov 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
नोट बंदी के फैसले के एक हफ्ते बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। छोटे नोटों की कड़की से लोगों के रोजमर्रा की गाड़ी अटक रही है। हालांकि सरकार  के स्याही लगाने के निर्णय से बुधवार को बैंकों में भीड़ कम थी और लाइन का आकार भी कुछ छोटा रहा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में नोट बदलने के बाद उपभोक्ताओं की अंगुली पर स्याही लगाई गई।
विज्ञापन


आठ नवंबर को प्रधानमंत्री ने पांच सौ एवं एक हजार रुपए के नोट बंद करने का निर्णय लिया था। दस नवंबर से बैंक खुल गए थे और 11 नवंबर से एटीएम ने काम करना शुरू कर दिया था।  बुधवार दोपहर में अधिकतर एटीएम बंद थे और लोग धन निकासी के लिए परेशान हो रहे थे।

दोपहर बाद से एटीएम खुले तो लोगों की लंबी कतार लग गई। हालांकि कुछ बैंकों में दिन में धनराशि जमा करने वालों की भीड़ न के बराबर थी। बैंकों में छोटे नोट कम होने के कारण लोगों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक के आरएम बीएस मेहता ने बताया कि नोट बदलने और जमा करने वालों की भीड़ कम हो गयी है। स्टेट बैंक आफ इंडिया के जिला समन्वयक एमके तड़ागी ने बताया कि स्याही लगाने के निर्णय के कारण बैंकों में  भीड़ कम रही। उन्होंने बताया कि दो-दो हजार के नोट पर्याप्त हैं मगर छोटी करेंसी कम होने के कारण दिक्कत हो रही है।

नैनीताल बैंक के एटीएम खुल रहे हैं 24 घंटे

द नैनीताल बैंक लिमिटेड के आरएम दीप चंद्रा ने बताया कि हल्द्वानी में बैंक के रेलवे बाजार, एमबीपीजी महाविद्यालय और कालाढूंगी रोड पर तीन एटीएम हैं। तीनों एटीएम 24 घंटे काम कर रहे हैं। चंद्रा ने बताया कि एटीएम में पर्याप्त धनराशि डाली जा रही है। धनराशि निकालने वालों की एटीएम पर लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें