फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर दर्ज कराएं धोखाधड़ी का मुकदमा

Wed, 21 Sep 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर दर्ज कराएं धोखाधड़ी का मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा जवाब दो मोदी हिसाब दो रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री के निशाने पर केंद्र सरकार रही। लोकसभा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा न करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कांग्रेसियों एवं लोगों से केंद्र सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने का आह्वान किया। कहा, 2017 में भाजपा की प्रदेश में जमानत जब्त हो जाएगी। हल्द्वानी में उमड़ी भीड़ ने इस बात के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन


रैली के लिए एमबी इंटर कालेज के मैदान में कांग्रेसी एकत्र हुए। जुलूस की शक्ल में कांग्रेसी रामलीला मैदान पहुंचे। सड़क के दोनों ओर कांग्रेसियों का हुजूम और गाड़ियों का काफिला होने के कारण जाम लग गया।

रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को दो वर्ष हो गए हैं किसी भी नौजवान को नौकरी नहीं मिली है। किसी के खाते में 15 लाख रुपये नहीं आए हैं।
विज्ञापन


मोदी ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाए। ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने का आंदोलन शुरू करें। मोदी को इसकी गूंज सुनाई दे।

वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी की सड़क पर उतरी भारी भीड़ ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि हल्द्वानी भाजपा मुक्त होगी। इस अभियान को इतना वृहद करें कि उत्तराखंड भाजपा मुक्त हो।

कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। विकास सिर्फ कांग्रेस का एजेंडा है। विकास के लिए कांग्रेस को 2017 में पुन: सत्ता में लाएं। सभा को मंडी समिति के सभापति सुमित हृदयेश, शहर अध्यक्ष हरीश मेहता समेत आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, हुनर परिषद के अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी, खजान पांडे, सतीश नैनवाल, रामसिंह कैड़ा, ललित जोशी, सुहेल सिद्दीकी, जया बिष्ट, शेखर चंद्र पंत, मधु सांगुड़ी, कमल पपनै, राहुल छिम्वाल, हसनैन खतीबी आदि थे।  

पीडीएफ पर किशोर ने फिर चलाया तीर

पीडीएफ और कांग्रेस संगठन के बीच चल रही तल्खी खत्म होती नहीं दिख रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि दो लोगों से पीडीएफ नहीं बनती है। बसपा विधायकों का कहना है कि आलाकमान के कहने पर कांग्रेस को समर्थन दिया था।

कहा कि संगठन के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। संगठन के लोगों को पीडीएफ से अधिक महत्व दिया जाएगा।

हमले के बाद बिल में घुस गए भाजपाई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उड़ी में हुए हमले पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी समेत भाजपा के बड़े नेता कहते थे कि पाकिस्तान ने अगर एक सिर काटा तो हम चार काटकर लाएंगे।

उड़ी में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री समेत भाजपा के बड़े नेता चूहे की तरह बिल में घुस गए हैं। विदेश नीति पर केंद्र सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।

वित्त मंत्री को आया चक्कर

वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश को बेस अस्पताल के पास गाड़ी में अचानक चक्कर आ गया। खुली जीप में चल रहीं डा. हृदयेश को बंद जीप में बैठा दिया गया। उन्हें तुरंत पानी और कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें