भीमताल (नैनीताल)। शनिवार को हुई बरसात ने लोनिवि द्वारा भीमताल-नौकुचियाताल रोड पर कराए गए पैचवर्क के कार्य की पोल खोलकर रख दी। सड़क पर जहां-जहां चंद रोज पहले डामरीकरण हुआ था, वहां फिर से बने गड्ढों में बरसात का पानी जमा हो गया और बजरी फैल गई।
रविवार को नौल के प्रधान और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राहुल जोशी समेत क्षेत्र के लोगों ने बैठक कर लोनिवि की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने पैचवर्क कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो लोनिवि के भवाली स्थित दफ्तर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान किरन भट्ट, रीता कर्नाटक, किरन देवी, प्रेमा पलड़िया, राधा कुल्याल समेत कई प्रधान मौजूद थे। ब्यूरो