फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

Wed, 06 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली रोड शक्ति विहार कालोनी में एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 90 हजार रुपये नगदी, एलईडी और नौ तोले के जेवरात पार कर लिये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शक्ति विहार कालोनी निवासी अमित मेहरा पेंट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को सुपरवाइजर कंपनी की मीटिंग के सिलसिले में दिल्ली गए थे। पत्नी किरन मेहरा भी मकान में ताला लगाकर  बच्चों के साथ छड़ैल स्थित अपने मायके चली गई। चोर बंद मकान का मुख्य ताला संबल से तोड़कर भीतर घुस गए। आलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये, नौ तोले के जेवरात और  गुल्लक से 20 हजार रुपये के अलावा एलईडी होम थियेटर का सेट  चोरी कर ले गए। सुबह किरन घर पहुंची तो मकान के ताले टूटे थे। उन्होंने पति को इसकी सूचना दी। पति ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पड़ोसियों का कहना है कि आजकल क्षेत्र में चोर घूम रहे  हैं। वे मौका पाकर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें