फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जाम की वजह बन रहे बैली ब्रिज पर लगाए ब्रेकर हटेंगे

Tue, 25 Mar 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने लोनिवि के एनएच खंड के अधिकारियों को काठगोदाम स्थित बैली ब्रिज पर लगाए गए स्पीड ब्रेकरों को हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लोनिवि के एनएच खंड ने पिछले दिनों कलसिया नाले पर स्थित बैली ब्रिज की मरम्मत की थी। इस कारण चार दिन तक यातायात समानांतर सिंगल लेन पुल से चलता रहा। आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर विभाग ने बैली ब्रिज की मरम्मत कर रविवार को उसे यातायात के लिए खोल दिया था। इस बीच बैली ब्रिज के दोनों ओर ब्रिज से सटाकर स्पीड ब्रेकर लगवा दिए गए। इससे पहाड़ से आने वाले वाहनों को पुल पर चढ़ने में दिक्कतें होने लगी और पहाड़ की ओर से आने वाले वाहनों की कतार लगने लगी। कई बार यह जाम गुलाबघाटी तक लग रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेयी ने बताया कि कई लोगों ने मौके पर स्पीड ब्रेकरों के कारण जाम लगने की शिकायत की थी। इसके बाद लोनिवि एनएच खंड के अधिकारियों को स्पीड ब्रेकर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि ब्रेकर हटने के बाद मौके पर जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें