फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग निर्माण के लिए 55 करोड़ मंजूर

Tue, 25 Mar 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट का कहना है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग निर्माण के लिए सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से 55 करोड़ रुपये मंजूर कर लिए हैं। इस पर भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। जारी बयान में भट्ट ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उक्त मार्ग निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करने की मांग की थी। जिसके तहत सोमवार को केंद्र सरकार ने उन्हें पत्र भेजकर धनराशि स्वीकृत होने संबंधी जानकारी दी है। भट्ट ने कहा कि जल्द ही लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग की मरम्मत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें