फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन की खटारा रोडवेज बसें आधे रास्ते में ही यात्रियों को दे रही हैं धोखा

विज्ञापन
रूद्रपुर में रात एक बजे रोडवेज डिपो के गेट पर लगा ताला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल/पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसें मंजिल तक पहुंचने सेे पहले ही बीच रास्ते में खराब हो जा रहीं हैं। पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सोमवार दोपहर एक बजे रवाना हुई रोडवेज बस रुद्रपुर के पास खराब हो गई। भीषण गर्मी में यात्रियों को बस अड्डे पर रात काटनी पड़ी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से रोडवेज बस यूके07पीए4298 सोमवार दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। देर रात एक बजे रुद्रपुर के पास यह खराब हो गई। चालक बस को डिपो के अंदर ले गया। यहां वर्कशॉप के गेट पर ताला लगा था। वहां निगम का एक भी कर्मचारी नहीं था, जो बस को ठीक कर सके। खराब बस में बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग बच्चे, गर्भवती महिलाएं भी सवार थीं। यात्री रातभर भीषण गर्मी में परेशान रहे पर बस की मरम्मत करने निगम का कोई भी कर्मचारी नहीं आया। यात्रियों के हंगामा करने पर परिचालक ने वहां से आगे के टिकट के पैसे यात्रियों को लौटा दिए।
इस बस में पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रहे अमन सिंह खड़ायत ने बताया कि डिपो में बस को ठीक न करने और यात्रियों को मझधार में छोड़ने से सभी यात्री भड़क उठे। जब कोई कर्मचारी नहीं आया तो उन्होंने पुलिस-प्रशासन से इसकी शिकायत की। पुलिस के मौके पर आने के बाद भी कोई कर्मचारी नहीं आया। अमन खड़ायत ने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कार्रवाई की मांग की है। रात भर खुले में गर्मी से बेहाल हुए सभी यात्री सुबह पांच बजे दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

लंबी दूरी पर जाने वालीं बसों को कार्यशाला में चेक करने के बाद ही आगे भेजा जाता है। रोडवेज की जो बस खराब हुई वह हाल में आई थी। वाटर पुल्ली टूटने के कारण बस खराब हुई। - आरके आर्या, एआरएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें